Create your Account
CG Weather News : राजधानी में काले बादलों का डेरा, सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी...
- Rohit banchhor
- 11 Aug, 2024
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंडी हवाएं चल रही हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है। इसके विपरीत, सरगुजा संभाग के लिए अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग में भारी से अति भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश का मौसम ठंडा हो चुका है, और राजधानी रायपुर में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं।
CG Weather News : मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र कमजोर पड़ गया है, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे दोपहर तक धूप निकलने में बाधा आई। शाम तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिली।
CG Weather News : मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि वहां अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजधानी समेत अन्य संभागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, लेकिन फिर भी मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Assembly Elections 2026 Opinion Polls: पश्चिम बंगाल, असम और केरल में किसकी सरकार, देखें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल
- 2. UP News : अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, योगी सरकार लागू करने जा रही नया नियम
- 3. Iran Israel War: नए ईरानी सुप्रीम-लीडर के चुनाव के लिए जिस बिल्डिंग में इकट्ठा हुए थे धार्मिक गुरु इजराइल ने उसे ही उड़ा दिया
- 4. Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने दागा करियर का 900वां गोल, रोनाल्डो को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोनों के बीच कितने मैचों का अंतर? जानिए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

