Create your Account
CG News: संकल्प से सिद्धि: जापान से आगे निकला भारत, दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, ये पीएम मोदी के नेतृत्व से हुआ संभव, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले मुख्यमंत्री साय
CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा जुड़ाव है। संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश के हर कोने को छाना है और आज भी उनका आशीर्वाद राज्य को मिल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का अभूतपूर्व विकास हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में भारत ने जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, पीएम ने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिन पर जनता ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में गरीबों का हक छीना गया और आवास निर्माण रुका रहा, लेकिन उनकी सरकार ने शपथ के अगले दिन ही पहली कैबिनेट बैठक में पीएम आवास योजना को मंजूरी दी। सुशासन तिहार के दौरान गांवों में राजमिस्त्रियों की कमी देखी गई, क्योंकि बड़ी संख्या में पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महीने उनके खातों में राशि जमा की जा रही है। 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषकों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं। श्री राम लला दर्शन योजना और तीर्थ यात्रा योजना भी शुरू की गई हैं। जनजातीय समाज से होने के नाते उन्होंने गर्व जताया कि राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व देश के सर्वोच्च पद पर है। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
साय ने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, लेकिन पीएम मोदी ने इसे चौथे स्थान पर पहुंचाया। कोविड-19 के दौरान भारत ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित की, जिसके लिए कई देशों ने पीएम मोदी की तुलना हनुमान जी से की। उन्होंने कहा कि भारत न किसी को छेड़ता है, न छोड़ता है, और ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई में भी पीएम का मार्गदर्शन रहा, जिससे कई बड़े नक्सली नेता ढेर हुए। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और CGPSC घोटाले में कार्रवाई के साथ-साथ नई उद्योग नीति के तहत निवेशकों को रियायतें दी जा रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 2. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 3. UP News : नितिन नवीन ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला रोड शो, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक
- 4. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

