Create your Account
CG News : साय सरकार की सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी...
- Rohit banchhor
- 04 Aug, 2024
CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य को हरेली त्यौहार के दिन एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है।
CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य को हरेली त्यौहार के दिन एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर 535 चिकित्सा अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। यह कदम राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और दूरदराज के क्षेत्रों में त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए उठाया गया है।
CG News : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव चंदन कुमार द्वारा जारी किए गए इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये संविदा नियुक्तियाँ पूरी तरह अस्थायी होंगी। नियुक्त अधिकारियों को पदस्थापना स्थल पर 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार के स्थानांतरण या पदस्थापना स्थल में संशोधन के लिए कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CG News : पदस्थापना के बाद, नियुक्त अधिकारियों को पदस्थापना स्थल पर मुख्यालय बनाकर निवास करना होगा। किसी भी स्थिति में मुख्यालय से अन्य स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। अनुबंधित छात्र चिकित्सक को पदस्थापना स्थल पर दो वर्ष की संविदा सेवा अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी।
CG News : यदि कोई चिकित्सक निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करता है या अनुबंधित सेवा की अवधि पूरी नहीं करता है, तो अनुबंध की राशि की वसूली भू-राजस्व की बकाया राशि की तरह की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मेडिकल काउंसिल से एमबीबीएस (चिकित्सा स्नातक) और पीजी (चिकित्सा स्नातकोत्तर) की पंजीयन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Jewar Airport: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, यूपी के विकास को मिली नई उड़ान
- 2. Vijay-Rashmika Sangeet Ceremony: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की संगीत सेरेमनी, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
- 3. MP News : सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. Israel-Iran War: ईरानी मिसाइल अटैक में सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरपोर्ट पर खड़े अमेरिका के 5 रिफ्यूलिंग जेट तबाह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

