Create your Account
CG News: बेमेतरा में थाने से रेप का आरोपी फरार, SP ने पूरे थाने को किया सस्पेंड
CG News: बेमेतरा: जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थानखम्हरिया थाने से रेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) रामकृष्ण साहू ने कड़ा कदम उठाते हुए थाना प्रभारी (TI) समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही, फरार आरोपी की जानकारी देने वाले के लिए 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
कैसे भागा आरोपी?
जानकारी के अनुसार, रेप के आरोप में गिरफ्तार देवेंद्र यादव को थानखम्हरिया थाने में रखा गया था। गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 3 बजे उसने हथकड़ी से अपने हाथ निकाले और थाने की छत पर बने छज्जे के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गया। उसने अंधेरे और कूलर की आवाज का फायदा उठाकर भागने में सफलता पाई।
SP ने जताई नाराजगी, लिया एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही SP रामकृष्ण साहू तुरंत थानखम्हरिया थाने पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप-निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद SP ने तत्काल इन सभी को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने देवेंद्र यादव पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि दो बच्चों का पिता देवेंद्र यादव ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन पुलिस हिरासत से उसका फरार होना पुलिस विभाग के लिए बड़ी चूक साबित हुआ है।
पुलिस की तलाश जारी
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। SP ने सख्त निर्देश दिए हैं कि फरार आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जनता से भी आरोपी के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 2. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 3. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
- 4. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

