Create your Account
CG Accident : बाइक सवार को बचाने घर में घुसी SDM की कार, अफसर समेत 4 घायल
- Rohit banchhor
- 18 Apr, 2026
यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की अहमियत को उजागर करती है।
CG Accident : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में SDM की सरकारी कार अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसी।
जानकारी के अनुसार, अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे में SDM अजय माडियम, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस घर में कार घुसी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।
कलेक्टर ने तत्काल सभी घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की अहमियत को उजागर करती है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : सीहोर में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार टवेरा हवा में उछली, एक युवती की मौत; आधा दर्जन घायल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-VIDEO
- 2. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर के हुए तबादले
- 4. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

