Breaking News
Create your Account
CG Accident : खुशियां मातम में बदलीं, चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत, 17 घायल
CG Accident : कुरुद/बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब झलमला-रानीमाई मार्ग पर उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 45 वर्षीय सुरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं।
इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भानपुरी निवासी टीकाराम यादव की बेटी के विवाह के बाद परिवार चौथिया कार्यक्रम के लिए डौंडी ब्लॉक के ग्राम ढोर्ररीठमा जा रहा था। करीब 35 लोग पिकअप में सवार थे। शाम करीब 6:30 बजे तालगांव के आगे रानीमाई मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। कई यात्रियों ने उसे सावधानी बरतने को कहा, लेकिन उसने रफ्तार कम नहीं की। हादसे के बाद कई लोग सड़क किनारे और झाड़ियों में जा गिरे, जिससे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वाहन में सवार 5 से 10 वर्ष तक के करीब 10 बच्चे बीच में बैठे होने के कारण सुरक्षित बच गए। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उसने बयान में कहा कि मोड़ पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हुआ। शिशुपाल सिन्हा के अनुसार, वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी
- 2. Women Reservation Bill: बजट सत्र में महिला आरक्षण बिल में संशोधन की तैयारी, हंगामे के आसार, बीजेपी ने जारी किया व्हिप
- 3. Virat Kohli : विराट कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर की पुरानी फोटो पर किया लाइक! फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
- 4. RCB vs LSG IPL 2026: लखनऊ 146 पर ऑलआउट, आरसीबी की पारी शुरू, सॉल्ट आउट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

