Create your Account
रानी दुर्गावती को समर्पित रही कैबिनेट बैठक:दमोह जिले में हवाई पट्टी, श्रीआन्न योजना भी होगी शुरू
भोपाल। आज रानी दुर्गावती की 520वीं जयंती। इस मौके पर एमपी में कार्यक्रम की धूम देखने की मिली। राज्य की मोहन सरकार ने जयंती को यादगार बनाने के लिए रानी दुर्गावती के जन्मस्थल सिंग्रामपुर पर कैबिनेट की बैठक आयोजित की। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्मन्न हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसके साथ ही किसानों को भी सौगात दी गई है।
हालांकि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और नई तबादला नीति को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। खास बात ये है कि इस बैठक में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन भी शामिल हुए।पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सिंग्रामपुर में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में इस बार दशहरा लोकमाता अहिल्याबाई को समर्पित होगा। सभी मंत्री अपने प्रभार के जिले या विधानसभा क्षेत्र में दशहरे पूजन करेंगे।
वहीं, लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।दमोह जिले में हवाई पट्टी बनाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही रानी दुर्गावती के नाम से योजना शुरू होगी।कैबिनेट बैठक में श्रीअन्न योजना के नाम रानी दुर्गावती के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। कोदो-कुटकी सहित मोटे अनाज के उत्पादन पर प्रोत्साहिन राशि भी निर्धारित की होगी। बैठक में जनजातीय वर्ग के हितों के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर विचार किया गया।
इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी-
-SAF बटालियन रानी दुर्गावती के नाम से होगा
-दशहरा अहिल्या देवी के नाम से मनाया जाएगा मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे
-मध्यप्रदेश में निवेश के लिए हैदराबाद जाएंगे सीएम
-16 अक्टूबर को हैदराबाद में करेंगे रोड शो
-23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
-1 साल का विजन जनता के सामने रखा जाएगा
-सीएम ने मंत्रियों को दिए निर्देश
-1 साल का कामकाज जनता के बीच रखें
-दुर्गावती'श्रीअन्न योजना प्रोत्साहन’ को मंजूरी
-पर्यटन और निवेश को बढ़ाने को लेकर फैसले
-किसानों को 0 ब्याज पर ऋण दिया जाएगा
-जैन कल्याण गठन बोर्ड को मंजूरी
-अध्यक्ष का दो-दो साल का रहेगा कार्यकाल
-2 साल श्वेतांबर 2 साल दिगंबर रहेंगे अध्यक्ष
-रानी दुर्गावती के नाम से संग्रहालय बनेगा जिसमें सभी तरह की सुविधा होगी संग्रहालय में थिएटर भी होगा
-दमोह जिले की हवाई पट्टी उन्नत की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
- 2. IPL 2026 Rules: आईपीएल में बॉल बदलने को लेकर नया नियम, 10 ओवर खत्म होते ही शुरू होगा असली रोमांच
- 3. CG Breaking : IAS 2025 बैच की तैनाती, प्रशिक्षण के बाद सहायक कलेक्टर बने युवा अधिकारी, इन जिलों में मिली जिम्मेदारी
- 4. UP News : ट्रक से 1.20 करोड़ की अवैध शराब बरामद, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

