Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
UP News : ट्रक से 1.20 करोड़ की अवैध शराब बरामद, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 15 Mar, 2026
पुलिस ने इस मामले में झारखंड के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
UP News : चंदौली। जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। नेशनल हाईवे-19 पर एक ट्रक से करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में झारखंड के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुट्टी की बोरियों में छिपाकर अवैध शराब की बड़ी खेप ट्रक के जरिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर शनिवार को NH-19 स्थित ग्राम बरठी कमरौर के पास एक पेट्रोल पंप पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए रुके एक ट्रक की तलाशी ली गई।
प्रारंभिक जांच में ट्रक में पुट्टी की बोरियां दिखाई दीं, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 710 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 6325.92 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक अली बक्श, निवासी दुमका (झारखंड) को मौके से गिरफ्तार किया। इसके अलावा ट्रक को लोकेशन देकर मार्ग दिखा रही एक महिंद्रा बोलेरो के चालक मुरताज अंसारी, निवासी देवघर (झारखंड) को भी हिरासत में लिया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ सैयदराजा थाने में बीएनएस और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: होली पर शराब चाहिए, "डोंट वरी" आबकारी विभाग हैं न, सभी ब्रांड्स का फुल स्टाक, किराये की गाड़ियों में पहुंचा रहे हैं शराब
- 2. Share Market Today: दिन के निचले स्तर से 1,200 अंकों की रिकवरी, आईटी सेक्टर से सेंसेक्स को मिला सहारा, निफ्टी फिर 24 हजार के पार, 1.6% गिरावट में बंद हुआ बाजार
- 3. CG News : 7 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया पिता पर हत्या का आरोप
- 4. MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, PWD की महिला कर्मचारी 2500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

