Create your Account
Bemetra News : एटीएम मशीन उखाड़कर चोरों ने किया रकम पार, पुलिस जांच में जुटी
Bemetra News : बेमेतरा। जिले में एटीएम चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बेमेतरा जिला मुख्यालय से मात्र 12 किलोमीटर दूर ग्राम जेवरा में एटीएम मशीन को उखाड़कर चोरी कर लिया। चोरों ने पहले एटीएम मशीन के शीशे के दरवाजे को तोड़ा और फिर पूरी मशीन को उखाड़कर ले गए।
Bemetra News : घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर तब जब कुछ समय पहले ही ठेलका ग्राम के जिला सहकारी बैंक में भी चोरी का प्रयास किया गया था। उस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया था।
Bemetra News : पुलिस अब इस नई घटना की तहकीकात कर रही है और एटीएम चोरी में शामिल चोरों का पता लगाने के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है। देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक सफलता प्राप्त कर पाती है और चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाब होती है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. Bhoot Bangla : ‘भूत बंगला’ का मोशन पोस्टर रिलीज, पेड़ से उल्टा लटके नजर आए अक्षय कुमार, फैंस की बढ़ी उत्सुकता
- 2. MP News : सीएम निवास में ‘बहनों की पंचायत’: जन्मदिन पर बहनों से मिले CM डॉ. मोहन यादव, "बहनों की पाती-भैया के नाम" कार्यक्रम को बताया आत्मीय पहल
- 3. T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: थोड़ी ही देर में शुरु होगा टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत
- 4. Raipur City Crime: रायपुर स्टेशन में गांजा तस्कर प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश में खपाने की थी तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

