Create your Account
Avadh Ojha: टीचर अवध ओझा ने राजनीति से लिया संन्यास, AAP से भी तोड़ा नाता
Avadh Ojha: पटना: मशहूर शिक्षाविद और कोचिंग जगत का जाना-पहचाना नाम अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) भी छोड़ दी। ओझा ने इसी साल दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा से आप उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी प्रत्याशी रविन्दर सिंह नेगी ने उन्हें 28,000 से ज्यादा वोटों से पराजित किया था।
Avadh Ojha: राजनीति छोड़ने के बाद एक पॉडकास्ट में ओझा ने खुलकर कहा कि अब वे पहले से अधिक खुश हैं, क्योंकि अब वे बेझिझक अपनी बात रख सकते हैं। उनके अनुसार, चुनाव लड़ने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे राजनीति के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से राजनीति में आने का सपना था, लेकिन वास्तविक अनुभव ने समझा दिया कि यह राह उनके लिए नहीं।

Avadh Ojha: अवध ओझा मूल रूप से यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं और 3 जुलाई 1984 को जन्मे थे। IAS बनने के सपने के साथ वे दिल्ली आए, लेकिन UPSC में सफलता न मिलने पर उन्होंने कोचिंग शुरू की। उनके अनोखे पढ़ाने के अंदाज़ ने उन्हें छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। आज वे सोशल मीडिया और कोचिंग जगत में एक चर्चित नाम हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP: आरटीई प्रवेश नियमों में सख्ती, किराए पर रहने वाले बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश; जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
- 2. UP News : सीएम योगी ने आवास और शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की, लंबित आवंटनों के त्वरित निस्तारण का आदेश
- 3. Dehradun Accident: उत्तराखंड के कालसी में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों के मौत की आशंका
- 4. CG News : अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप मिला, प्रेशर कुकर IED मौके पर नष्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

