Create your Account
Accident: मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको वैन पर पलटा सीमेंट से भरा ट्राला, नौ लोगों की मौत
Accident: रायपुर: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक सीमेंट से भरा ट्रक ट्राला ईको वैन पर पलट गया। इस भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नौ लोगों को मृत घोषित किया, जबकि दो का इलाज जारी है।
हादसा देर रात तीन से चार बजे के बीच हुआ, जब राजस्थान से आ रहा ट्राला ईको वैन पर पलट गया। कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में मुकेश खपेड़ (40), सावली (35), विनोद (16), पायल (12), मढ़ी (38), विजय (14), कांता (14), रागिनी (9) और अकली (35) शामिल हैं। घायलों में पायल परमार (19) और आशु बमनिया (5) हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए गहरा सदमा है।
Related Posts
More News:
- 1. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रायगढ़-महासमुंद में भारी बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट
- 3. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 4. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

