Breaking News
:

मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ट्रैफिक प्रभावित, कई ट्रेनें रुकी

MP News

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कुछ डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

MP News : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार दोपहर एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैफिक प्रभावित हुआ और कई ट्रेनों को बीच में ही रोकना पड़ा। यह हादसा शहडोल रेलवे यार्ड के पास पोंडा नाला के निकट हुआ। गिट्टी लोड बीओबी (BOB) मालगाड़ी मुख्य लाइन की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कुछ डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


MP News : इस हादसे के कारण अप लाइन और थर्ड लाइन प्रभावित हो गई हैं। इससे बिलासपुर से कटनी की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन को बुढार रेलवे स्टेशन पर पिछले 2 घंटे से रोका गया है। इसके अलावा अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।


MP News : घटना के तुरंत बाद शहडोल रेलवे प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे की ओर से ट्रेन को पटरी पर वापस लाने के लिए विशेष मशीनें बुलाई गई हैं। शहडोल रेलवे स्टेशन के एआरएम आरएस मोहंती ने बताया कि यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल, अप और डाउन लाइन को क्लियर कराने का प्रयास जारी है ताकि जल्द से जल्द रेलवे ट्रैफिक को बहाल किया जा सके।



Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us