Create your Account
वायरल वीडियो: सड़क पर फेंकते ही चूर-चूर हुआ हेलमेट, ग्राहक ने किया हंगामा
भोपाल। सड़क पर होने वाली मौतों को कम करने के लिए सरकार ने घटिया हेलमेट बेचने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी धड़ल्ले से दुकानों और फुटपाथों पर घटिया हेलमेट बेचे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल के एमपी नगर में सामने आया। यहां बाइक शोरूम के बाहर एक युवक ने शोरूम के कर्मचारियों से अपनी नाराजगी जताते हुए हेलमेट को सड़क पर फेंक दिया। हेलमेट टूटने से वह नाराज हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हेलमेट की क्वालिटी बयां कर रहा है।
जून 2021 से गैर-आईएसआई मार्क वाले हेलमेट को बनाना और बिक्री करना गैर-कानूनी है। इसके लिए सरकार ने सजा और जुर्माने का प्रावधान किया है। घटिया हेलमेट पहनने वाले दोपहिया वाहन चालक के लिए एक हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। बीआइएस के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को अपनी जान की सुरक्षा के लिए आइएसआइ मार्का वाला हेलमेट ही खरीद कर पहनना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि हादसे के दौरान चोटों को रोकने और जीवन बचाने के लिए हेलमेट का उपयोग महत्वपूर्ण रक्षात्मक उपाय है।
ग्राहक ने टूटे हेलमेट को वायरल किया
सोसल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शोरूम कर्मचारी को नया हेलमेट दिखाते हुए ग्राहक बोल रहा है कि ’ये हेलमेट की क्वालिटी है। सिर का पता नहीं क्या होगा’। सड़क हादसे की स्थिति में क्या इस हेलमेट से जान बच सकेगी?
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राज्यों को भेजा था पत्र
घटिया हेलमेट की बिक्री को रोकने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने राज्यों को पत्र भेजा था। इसमें देशभर के जिला अधिकारियों को नकली आइएसआई चिह्नों का उपयोग करने वाले निर्माताओं के साथ-साथ बिना आइएसआई चिह्न के हेलमेट बेचने वाले विक्रेताओं पर सत कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। पत्र में कहा गया है कि आईएसआई निशान के बिना खराब गुणवत्ता वाले हेलमेट सड़क के किनारे बेचे जा रहे हैं, जिसके चलते सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: साय कैबिनेट की बैठक आज, सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी, सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 2. IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: ‘चल प्यार करेगी, हां जी हां जी…’ रिंग सेरेमनी में IPS केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर किया डांस, देखें Video
- 3. CG News : रिश्वत लेते नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रूपए
- 4. CG Braking: नहीं रहे पूर्व डीजीपी विश्वरंजन, 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

