Breaking News
:

Uttarakhand: आजादी के 78 साल बाद नीताल के ग्वाल देव में पहुंची बिजली, पहाड़ों में रौशन हुए घर, खिल उठे चेहरे

Uttarakhand

Uttarakhand

Uttarakhand: देहरादून: नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गोरिया देव ग्राम के तोक ग्वाल देव में आजादी के 78 बाद बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में जबरदस्त खुशी का माहौल है। लंबे समय से मूलभूत सुविधा से वंचित रहे इस गांव के लिए यह उपलब्धि किसी सपने के साकार होने जैसी है। इस कार्य को संभव बनाने में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सांसद अजय भट्ट की सांसद निधि से यह परियोजना पूरी करवाई।


Uttarakhand: कठिन पहाड़ी भूगोल के बावजूद बिजली विभाग की टीम ने करीब ढाई किलोमीटर लंबी लाइन बिछाकर भूपाल सिंह नेगी, गोबिंद सिंह नेगी और राम सिंह नेगी के घरों तक बिजली पहुंचाई। खास बात यह रही कि राकेश नैनवाल ने अपना वादा निभाते हुए लगभग 5 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई कर गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात की।


Uttarakhand: बिजली आने से गांव के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी, महिलाओं को घरेलू कार्यों में राहत मिलेगी और पूरे गांव में रोशनी से नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है।


Uttarakhand: इस अवसर पर नैनवाल ने गांव तक सड़क सुविधा जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सांसद से चर्चा कर आवश्यक धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजू नेगी, सरपंच बालम नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us