Breaking News
:

UP Weather : उत्तर प्रदेश में सर्दी का डबल अटैक, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज, जानें आज का हाल

UP Weather

UP Weather : लखनऊ उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा और कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है। करीब 20 जिलों में घने कोहरे की चादर छाई रहने की संभावना है, जबकि 13 जनवरी को 8 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सर्द हवाओं और कोहरे के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जाएगा।


UP Weather : सुबह-सुबह छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 13 जनवरी को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो सकता है।


UP Weather : 15 जनवरी के आसपास बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।


UP Weather : इन जिलों में कोहरे का ज्यादा असर

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बहराइच, गाजियाबाद, श्रावस्ती, सहारनपुर, बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, महाराजगंज, झांसी, मेरठ, ललितपुर, बागपत, महोबा, हापुड़, हमीरपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बांदा, पीलीभीत, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, आगरा, जालौन, चंदौली, इटावा और अयोध्या समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us