Create your Account
UP: संपत्ति विवरण न देने वाले 42% पुलिसकर्मियों का रुकेगा वेतन, इतने जनवरी तक देनी होगी डिटेल; निर्देश जारी
UP: लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में संपत्ति विवरण अपलोड करने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। डीजीपी मुख्यालय के अनुसार, विभाग के केवल 58 प्रतिशत कर्मियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण दर्ज किया है। बाकी 42 प्रतिशत कर्मियों ने अभी तक यह कार्य पूरा नहीं किया है, जिसके कारण उनका जनवरी माह का वेतन रोक दिया जा सकता है।
UP: तकनीकी सेवा शाखा ने सभी विभागाध्यक्षों, पुलिस कमिश्नरों, एडीजी जोन, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि शेष कर्मियों को 31 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण अपलोड करना होगा। निर्धारित समय-सीमा में विवरण अपलोड करने वाले कर्मियों का ही जनवरी माह का वेतन जारी किया जाएगा।
UP: इस निर्देश का आधार कार्मिक विभाग का 6 जनवरी को जारी शासनादेश है। मुख्यालय ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कर्मियों को तत्काल इस कार्य को पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है, ताकि वेतन भुगतान में कोई रुकावट न आए।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: हुई महंगी बहुत ही शराब की थोड़ी-थोड़ी पिया करो…छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से बढ़ जाएगी कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट
- 2. Raipur City News : मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क पर महापौर ने कहा- फिलहाल नहीं लगेगा चार्ज, यातायात-समिति और पुलिस से चर्चा के बाद होगा फैसला
- 3. Gold and Silver Price: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम सोना 1.60 लाख के पार, चांदी ने भी पकड़ी रफ़्तार
- 4. WPL Final 2026: RCB और DC का फाइनल, स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली का पहला विकेट गिरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

