Create your Account
UP News: आरएसएस शताब्दी समारोह के दौरान स्वयंसेवक की मौत, ड्रम बजाते समय आया हार्ट अटैक
UP News: लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100वें स्थापना दिवस पर विकास खंड ऐलिया के इमलिया सुल्तानपुर में आयोजित पथ संचालन के दौरान एक दुखद घटना घटी। पथ संचालन में शामिल 25 वर्षीय स्वयंसेवक अंकित सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह ड्रम बजाते हुए जमीन पर गिर पड़े। स्वयंसेवकों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
UP News: घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और संघ के जिला पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित के बड़े भाई अंकुश ने बताया कि परिवार उनकी बहन की बेटी के मुंडन समारोह में गया था, जहां अंकित को भी शामिल होना था। अंकित को पहले कोई बीमारी नहीं थी। उनके माता-पिता और बड़े भाई का तीन साल पहले निधन हो चुका था। इस घटना से स्वयंसेवकों और परिजनों में शोक की लहर है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, बड़ी जिम्मेदारी की राह हुई साफ
- 2. Raipur City Crime: तीन महीने रेकी के बाद रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नागपुर से दबोचा
- 3. UP News : सीएम योगी ने 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- नर्सिंग सेवा और संवेदना का पवित्र पेशा, मरीजों के साथ जुड़ने से मिलते हैं सकारात्मक परिणाम
- 4. March Deadline : सिर्फ 2-3 दिन बचे हैं… 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बाद में होगा भारी नुकसान!
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

