Create your Account
UP News : लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 2.49 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
UP News : लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे दो यात्रियों के पास से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 49 लाख रुपये आंकी गई है।
UP News : कस्टम विभाग को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ यात्री अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर सकते हैं। इसके आधार पर, कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों के सामान की गहन जांच शुरू की। इस दौरान एक ग्रे रंग के ट्रॉली बैग की एक्स-रे स्कैनिंग में संदिग्ध वस्तुएं पाई गईं। तलाशी लेने पर दो यात्रियों, आबिद मेमन और आमिर खान, के पास से मादक पदार्थ बरामद किए गए।
UP News : जांच में बैग से 8 प्लास्टिक पैकेट्स में हरे रंग के फूलों और फ्रूटिंग टॉप्स जैसे हाइड्रोपोनिक वीड की सामग्री मिली। बरामद गांजे का कुल वजन 4 किलो 471 ग्राम है। कस्टम विभाग ने इस मादक पदार्थ और पैकेजिंग सामग्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 43(ए) के तहत जब्त कर लिया है।
UP News : पूछताछ के दौरान आमिर खान ने खुलासा किया कि यह बैग उसे आबिद मेमन ने बैंकॉक हवाई अड्डे पर सौंपा था। कस्टम विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर के चलते शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों किया चक्काजाम
- 3. Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी
- 4. UP News : चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, पहिये के नीचे आने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

