Breaking News
:

CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों किया चक्काजाम

CG Accident

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

CG Accident : बिलासपुर। बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सड़क किनारे पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला को हाईवा वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।


पुलिस के अनुसार, कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मझवानी निवासी 65 वर्षीय जमुना गोड़ अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने ग्राम रतखंडी आई थीं। मंगलवार को वह सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी कोटा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला वाहन के पहिए के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


इधर, घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने शासन की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये देने की घोषणा की, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया और स्थिति सामान्य हो सकी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us