Breaking News
:

MP News : परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर कटर से हमला, 100 से ज्यादा टांके, कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी का शव

MP News

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

MP News : सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा पर एक युवक ने रेडियम कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके शरीर पर 100 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसका इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक यह घटना मकरोनिया थाना क्षेत्र के सेमरा बाग इलाके की है। शनिवार दोपहर छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी युवक नीलेश पटेल ने उस पर अचानक कटर से कई वार कर दिए। हमले में छात्रा के चेहरे और गले पर गहरी चोटें आईं।


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।


इसी बीच वारदात के कुछ समय बाद आरोपी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव की स्थिति देखकर शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us