Create your Account
UP News : पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने 4 बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, बाप-बेटी के शव 48 घंटे बाद बरामद
UP News : शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। पत्नी के कथित प्रेमी के साथ फरार होने से आहत सलमान ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। 48 घंटे की तलाश के बाद रविवार को बागपत जिले के टांडा के पास सलमान और उनकी 11 वर्षीय बेटी महक के शव बरामद किए गए। हालांकि, तीन अन्य बच्चों शिफा (5 वर्ष), अयान (3 वर्ष) और आठ माह की इनायशा की तलाश अभी भी जारी है।
घटना के अनुसार, सलमान, जो मूल रूप से मोहल्ला अफगानान और हाल में मोहल्ला खैलकलां का निवासी था, का गुरुवार को अपनी पत्नी खुशनुमा से तीखा विवाद हुआ था। खुशनुमा अपने कथित प्रेमी साबिर, जो मुजफ्फरनगर के गांव जौला का निवासी है, के साथ चली गई थी। इस बेवफाई से टूट चुके सलमान ने शुक्रवार को अपने चार बच्चोंकृमहक, शिफा, अयान और इनायशा को लेकर हरियाणा की ओर जाने वाले यमुना पुल के पास पहुंचा। वहां, उसने बच्चों को एक दुकान पर समोसे खिलाए और फिर तीन वीडियो बनाकर अपनी बहन गुलिस्ता को भेजे।
इन वीडियोज में सलमान ने पत्नी और उसके प्रेमी को अपनी और बच्चों की मौत का जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद, उसने चारों बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। शनिवार को परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, जब उन्होंने यमुना पुल के पास एक ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में सलमान और उसके चार बच्चे यमुना पुल की ओर जाते दिखे। इसके अतिरिक्त, पुल के नीचे झोपड़ी में रहने वाले बाबा शिवगिरी और एक बालक ने भी सलमान और बच्चों को नदी में कूदते देखने की पुष्टि की।
इस सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन ने तत्काल प्राइवेट गोताखोरों और पीएसी की फ्लड यूनिट को सर्च अभियान में लगाया। रविवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए सर्च अभियान में गोताखोरों साजिद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू और दिलशाद ने मोटरबोट के साथ तलाश शुरू की। सुबह 11 बजे के करीब कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील के पास सलमान की बेटी महक का शव बरामद हुआ। दोपहर 1 बजे के आसपास बागपत जिले के टांडा के निकट सलमान का शव भी निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अभी भी सलमान के तीन बच्चों शिफा, अयान और इनायशा की तलाश में गोताखोर और पीएसी जवान दिन-रात जुटे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Cabinet Committee on Security meeting: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक, तीनो सेना प्रमुख मीटिंग में मौजूद
- 2. Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 919 करोड़ का किया कलेक्शन, तोड़े कई रिकार्ड्स
- 3. बिग ब्रेकिंग: Naxal Papa Rao Surrender: 25 लाख इनामी कमांडर पापा राव 17 नक्सलियों के साथ करेगा सरेंडर, सीएम ने कहा- ये मोदी के संकल्प की सफलता
- 4. Sunday Horoscope: भगवान सूर्यनारायण की कृपा से इन जातकों का चमकेगा भाग्य, जानिए मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

