Create your Account
UP News : चलती बाइक पर फटा पटाखों से भरा बैग, दो छात्रों के उड़े चिथड़े, एक घायल
- Rohit banchhor
- 17 Oct, 2025
विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक का इंजन तक सड़क से कई फीट दूर जा गिरा।
UP News : फर्रुखाबाद। दिवाली से पहले पटाखों की लापरवाही ने एक बार फिर दो मासूम जिंदगियां छीन लीं। शुक्रवार को फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के कपिल रोड पर चलती बाइक पर रखा पटाखों से भरा बैग अचानक फट गया, जिससे भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो छात्रों के चिथड़े सड़क पर बिखर गए। तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे और पटाखों की बोरी लेकर जा रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बैग फट गया और चारों ओर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतक छात्र फतेहपुर परौली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक का इंजन तक सड़क से कई फीट दूर जा गिरा।
Related Posts
More News:
- 1. Russian vertical launch Shtil-1 missile: रूस से वर्टिकल लॉन्च श्टिल मिसाइल खरीद का समझौता, हिंद महासागर में बढ़ेगी नौसेना की ताकत, जानें इसकी खासियत
- 2. Raipur City News : दिल्ली में रायपुर कलेक्टर का हुआ सम्मान, ‘प्रोजेक्ट अजा’ ने दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
- 3. MP News : ट्रेन के वॉशरूम में मिली जज की पत्नी की लाश, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
- 4. MP Accident : बेकाबू कंटेनर बाइक पर पलटा, पति की मौत, पत्नी-बच्चा घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

