Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉकर्स को कुचला, 3 महिलाओं की मौत, ड्राइवर फरार
- Rohit banchhor
- 04 Oct, 2025
हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
UP Accident : गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को टक्कर मार दी। इस भयानक दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग कट पर सुबह करीब 6 बजे हुई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मृतकों की पहचान न्यू कोटगांव निवासी मीनू प्रजापति (56), कमलेश (55) और सावित्री देवी (60) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति, शतम विहार कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा (47), को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला।
गाजियाबाद में एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।
तीनों महिलाएं मॉर्निंग वॉक कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। pic.twitter.com/WtLktcx02B
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका मॉर्निंग वॉक के लिए लोकप्रिय है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Open School Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
- 2. Ranveer Allahbadia-Kunal Kamra: रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर भड़के कुणाल कामरा, कमेंट में लिखा- ‘अच्छा इंसान बनने का दिखावा बंद करो’
- 3. TI Suspend : जन्मदिन मनाना महंगा पड़ा थाना प्रभारी को, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड
- 4. Bihar News: ‘सुशासन बाबू’ का नया सियासी अध्याय, सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, 9 बार रह चुके है मुख्यमंत्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

