Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार डंपर और ऑटो में टक्कर, 2 की मौत, 6 घायल
- Rohit banchhor
- 25 Sep, 2025
पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
UP Accident : इटावा। जिले के पछायगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दें कि यह हादसा कुआं चौकी के पास उस समय हुआ, जब कुछ लोग ऑटो में सवार होकर रामायण के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 50 वर्षीय अनीता और 55 वर्षीय बिरन की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran-Israel War: ईरानी तेल पर पाबंदी हटा सकते हैं ट्रंप, तेल की बेकाबू कीमतें या मध्यावधि चुनाव, जानें क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति की मजबूरी... जिसे ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट बता रहे हैं मास्टर स्ट्रोक
- 2. Kuldeep-Vanshika Grand Reception: कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन : आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, क्रिकेट सितारों का लगा जमवाड़ा, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
- 3. Raipur City News : फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से महिला गिरफ्तार
- 4. Mahatari Vandana Yojana: महिला दिवस पर ‘महतारी’ को बड़ा तोहफा, CM विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

