Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में पलटी, चार की मौत, पांच घायल
UP Accident : फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को हिलाकर रख दिया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो के टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। रातभर की यात्रा के बाद सुबह करीब 4 बजे टायर फटने से वाहन बेकाबू हो गया और सीधे तालाब में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टोल प्लाजा कर्मियों ने तत्काल साहस दिखाते हुए मलबे में फंसे पांच घायलों को बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच सकी।
UP Accident : सूचना मिलते ही कल्यानपुर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में टायर फटने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CM Nitish Kumar: हैलीपैड पर सीएम के हैलीकॉप्टर पहुंचने से पहले बैल की क्रैश लैंडिंग, जान बचाने दौड़ते नजर आए पुलिसवाले, देखें वीडियो
- 2. CG Assembly Budget Session: धान खरीदी पर मंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष का बर्हिगमन, भूपेश ने पूछा- कितने किसानों के धान का समर्पण कराया गया
- 3. Breaking News: धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
- 4. Online Fraud : मैट्रिमोनी ऐप पर शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

