Create your Account
यूथ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन डिप्टी सीएम के पुतले को पहनाई इंजेक्शन की माला, नारेबाजी कर जताया विरोध
भोपाल। मध्य प्रदेश में हालही में 1800 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामदगी के विरोध में आज राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर युवा कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल युवा कांग्रेस के नेता रोहित राजोरिया के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में "नशे की चलती-फिरती दुकान" लगाई गई, जिसके माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर किया गया।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। मप्र कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार भाजपा सरकार और प्रशासन की मिली-भगत से चल रहा है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था, जिससे यह साफ हो गया है कि भाजपा सरकार ही ड्रग्स के इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रही है।
मादक पदार्थों का यह बढ़ता व्यापार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को गंभीर खतरे में डाल रहा है, और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है।”युवा कांग्रेस नेता रोहित राजोरिया ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और माफियाओं को नियंत्रित करने में असफल रही है। यह विरोध प्रदर्शन सरकार की उदासीनता और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।”

राजोरिया ने प्रदर्शन के प्रमुख उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि:-
1. 1800 करोड़ रुपये के ड्रग्स की बरामदगी के विरोध में सरकार की विफलता को उजागर करना।
2. प्रदेश में नशे के बढ़ते व्यापार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की मांग करना।
3. युवाओं को नशे के खतरों से बचाने और जागरूकता फैलाने का प्रयास करना।
रोहित राजोरिया ने मध्यप्रदेश पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। "मध्यप्रदेश में लंबे समय से ड्रग्स रैकेट युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हाल ही में गुजरात पुलिस ने भोपाल से 1800 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया, जिससे प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं,” राजोरिया ने कहा।
Related Posts
More News:
- 1. PV Sindhu: घर लौटीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं खेल पाने के गुस्से में तोड़ दी दीवार ! सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर दिन जानकारी
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के करें दिव्यदर्शन, देखें Live
- 3. Opium Cultivation in Chhattisgarh: रायगढ़ के लैलूंगा के नवीन घटगांव में अफीम के खेत, मौके पर पुलिस टीम रवाना
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आनंद के आयाम राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुए शामिल, आनंदोत्सव के विजेताओं को किया पुरस्कृत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.