Sukma News : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान, दो थानों से 5 नक्सलियों की गिरफ्तारी, देखें वीडियो...
- Rohit banchhor
- 09 Aug, 2024
Sukma News : धीरज मेहरा, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बस्तर आईजी सुन्दरराज पी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।
Sukma News : धीरज मेहरा, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बस्तर आईजी सुन्दरराज पी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जिला बल और डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी ने नक्सली विरोधी अभियान के दौरान दो अलग-अलग थानों से कुल 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
Sukma News : गौरतलब है कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम सामसेट्टी, परिया, बगडेगुड़ा और गड़गड़ी के आस-पास के जंगल पहाड़ी क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान सामसेट्टी से परिया जाने वाली कच्ची सड़क पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया।
Sukma News : इन संदिग्धों की पहचान नक्सल संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के रूप में की गई। उनसे पूछताछ के बाद उनके कब्जे से 5 बैटरी ए साइज, 3 डेटोनटर्स और एक टिफिन बम (लगभग 3 किलोग्राम वजनी) बरामद किया गया। इन वस्तुओं का उपयोग सुरक्षाबलों के मार्ग में आईईडी लगाने के लिए किया जाना था, जिसका इरादा नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया था।
Sukma News : पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना केरलापाल में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इसके अतिरिक्त, जगरगुंडा क्षेत्र से भी एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सुरक्षाबलों के प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

