Create your Account
पानी सप्लाई के लिए मोटर चालू कर रहा था सिक्योरिटी गार्ड, करंट की चपेट में आने से गई जान...
- Rohit banchhor
- 09 Oct, 2024
पुलिस का कहना है कि इस मामले में सोसायटी के पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
MP News : भोपाल। सागर होम्स फेज 2 में करंट लगने से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है। वह सोसायटी के लिए पानी सप्लाई करने के लिए मोटर चालू कर रहा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। कोलार रोड थाना पुलिस के अनुसार विजय बाल्मिक पिता मुरारी लाल बाल्मिक कुमार 26 साल की करंट लगने से मौत हो गई। वह कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा गांव में रहता था। वह कोलार रोड स्थितसागर होम्स की फेस 2 कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
MP News : उसे सोसायटी की तरफ से वहां अस्थायी कमरा भी दिया गया था। विजय बाल्मिक सुबह दस बजे मोटर चालू करने गया था। काम करते वक्त उसके हाथ में बिजली का तार था। उसके पीछे ही बिजली का मीटर था। हाथ में मौजूद तार बिजली के मीटर में उच हो गया। जिस कारण वह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसको एम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एएसआई रूपेश सिंह कर रहे हैं।
MP News : पुलिस का कहना है कि इस मामले में सोसायटी के पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा जहां घटना हुई वहां सुरक्षा के इंतजाम किस तरह के थे उसकी समीक्षा की जाएगी। जिसमें बिजली विभाग से भी राय मांगी जाएगी। इससे पहले पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
Related Posts
More News:
- 1. Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू, जानें कहां-कहां दिखेगा ग्रहण और कब होगा चंद्रोदय
- 2. CG Assembly Budget Session: जंबूरी पर विधानसभा में हंगामा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
- 3. New Schemes in Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की बेटियों को देंगी होली की सौगात, दिल्ली लखपति बिटिया योजना समेत इन चार योजनाओ का करेंगी शुभारंभ
- 4. CG News : अफीम खेती पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का ऐलान- 12 मार्च को सभी भाजपा कार्यालयों का करेगी घेराव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

