Create your Account
RSS: हिंदू एकता पर बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले-हम जाति, भाषा या प्रांत के भेद से बंटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे
- Pradeep Sharma
- 26 Oct, 2024
RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि यह सही ही है कि यदि ‘हम (हिन्दू समाज) जाति, भाषा या
मथुरा। RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि यह सही ही है कि यदि ‘हम (हिन्दू समाज) जाति, भाषा या प्रांत के भेद से बंटेंगे, तो निश्चित रूप से कटेंगे, इसीलिए हिन्दू समाज में एकता आवश्यक है।
RSS: दत्तात्रेय होसबाले यहां दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में आयोजित संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की 2 दिवसीय बैठक के समापन पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
RSS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल में दिये गये बयान बंटेंगे तो कटेंगे के संदर्भ में होसबाले ने कहा, हिंदू समाज एकता से नहीं रहेगा तो आजकल की भाषा में बंटेंगे तो कटेंगे हो सकता है।
RSS: होसबाले ने कहा, यह सही है कि यदि हम (हिन्दू समाज) जाति, भाषा या प्रांत के भेद से बटेंगे, तो निश्चित रूप से कटेंगे, इसीलिए हिन्दू समाज में एकता आवश्यक है।
RSS: उन्होंने कहा,हिन्दू एकता लोक कल्याण के लिए है। अपने को बचाए रखने और दूसरों का भी मंगल करने के लिए हिन्दू एकता आवश्यक है, इसीलिए हम यह एकता बनाए रखना चाहते हैं। यह केवल कह देने से ही नहीं होगा। इसके लिए प्रयत्न करने पड़ते हैं। हमें इसे आचरण में लाना पड़ता है। इसमें कोई दो मत नहीं हैं।
Related Posts
More News:
- 1. New Schemes in Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की बेटियों को देंगी होली की सौगात, दिल्ली लखपति बिटिया योजना समेत इन चार योजनाओ का करेंगी शुभारंभ
- 2. CG News : ‘किसानों से किया हर वादा निभा रही सरकार’, CM साय ने तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ, उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर
- 3. CG News : चलती कार बनी आग का गोला, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक
- 4. Raipur City News: देवपुरी के पास सड़क मार्किंग जीप में ब्लास्ट, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

