Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : 61 किलो गांजा के साथ छत्तीसगढ़ के 5 आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 08 Aug, 2025
यह भी जांच की जा रही है कि यह गिरोह कितने समय से तस्करी में सक्रिय था और इसका नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ है।
MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 61 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है, दो कार, छह मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
जबलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास के पास कुछ गांजा तस्कर दो कारों में सवार होकर मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर संजीवनी नगर और धनवंतरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अंडरब्रिज के पास दबिश दी। कारों की तलाशी लेने पर 61 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर मौजूद पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान अमित चंद्रवंशी, हिरण प्रकाश, राकेश कुमार टंडन, अजय जायसवाल और अकबर खान के रूप में बताई। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के सरगना और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि यह गिरोह कितने समय से तस्करी में सक्रिय था और इसका नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक शिक्षिका की मौत, दूसरी घायल
- 3. CG News : जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, मचा हड़कंप
- 4. Mirzapur Rewa Highway: हाईवे पर भीषण हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

