Create your Account
CG News : मानव अधिकार’ के नाम पर ठगी, फर्जी संगठन बनाकर वसूली करने वाला गैंग बेनकाब, 6 गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 22 Apr, 2026
सीतापुर थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों को डराता-धमकाता और उनसे अवैध वसूली करता था। सीतापुर थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
मामला तब सामने आया जब नकना गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए, खुद को मानव अधिकार संगठन से जुड़ा बताया और अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर 20 हजार रुपये की मांग करने लगे। डर के चलते उन्हें 4 हजार रुपये देने पड़े। इसके बाद आरोपियों ने गांव के ही एक अन्य घर में घुसकर अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप लगाया और वहां भी पैसों की मांग की।
परिवार को डराकर उन्होंने वहां से भी नकदी ऐंठ ली। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि यह गिरोह अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नकदी भी बरामद की।
सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई जगहों पर इसी तरह की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जांच में जुटी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी संगठन के नाम पर डराकर पैसे मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इस कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : BJP सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जनता की समस्याएं सुनी, 100 से ज्यादा आवेदनों का किया निराकरण, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
- 2. DAC meeting: 52 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी, सेना को मिलेंगे आधुनिक हथियार और एंटी-ड्रोन सिस्टम
- 3. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 4. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

