Create your Account
Kondagaon Crime : थाने से चंद कदम की दूरी पर महिला टीचर हुई लूट की शिकार, पर्स छीनकर भागे लुटेरे...
- Rohit banchhor
- 29 Jun, 2024
Kondagaon Crime : कोण्डागांव। नेशनल हाइवे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शनिवार दोपहर एक महिला टीचर से दो अज्ञात बदमाशों ने पर्स छीनकर भाग निकले।
Kondagaon Crime : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। नेशनल हाइवे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शनिवार दोपहर एक महिला टीचर से दो अज्ञात बदमाशों ने पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में लगभग 12 हजार नगदी, 2 सोने की चेन, 2 अंगूठी, गहने और जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।
Kondagaon Crime : बता दें कि कोंडागांव सर्गीपाल निवासी रेखा ठाकुर घर से निकलकर जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची। उसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पीछे से दो व्यक्ति पहुंचे और महिला के हाथ में रखा पर्स छीनकर भाग गए। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही लुटेरे भाग निकले। घटनास्थल कोंडागांव सिटी कोतवाली से तकरीबन 100 से 150 मीटर की दूरी पर स्थित है।
Kondagaon Crime : पीड़िता व उसके भाई अक्षय ठाकुर मुताबिक पर्स में 6 तोला सोने के आभूषण, 10 से 15 हजार नगदी, पासबुक, ब्लैंक चेक, आधार कार्ड, लोकसभा चुनाव का आई कार्ड, घर की चाबी व अन्य जरूरी दस्तावेज रखा था। पीड़ित महिला कोंडागांव विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। शनिवार को विद्यालय का अवकाश होने के कारण कपड़े और सोनार दुकान जाने निकली थी। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : चलती ट्रेन से गिरने पर दो मजदूरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 2. Shashi Tharoor: सदन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला
- 3. CG News : CGMSC बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, दवाइयों की कमी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
- 4. MP: प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री का विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम है केन्द्रीय बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

