Create your Account
MP News : चलती ट्रेन से गिरने पर दो मजदूरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
MP News : ग्वालियर। ग्वालियर के सिथोली रेलवे स्टेशन के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कालका एक्सप्रेस से शाहजहांपुर की ओर यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेन के गेट पर खड़े थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
मृतकों की पहचान शाजापुर, मध्य प्रदेश निवासी अरबाज और अल्लू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबरा पीएम हाउस भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Monday's Horoscope: कैसा होगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. CG Crime : हाईवे पर ट्रकों से स्पंज आयरन चोरी कर फर्जी बिल से खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड, रायगढ़ की इस्पात कंपनी का संचालक सहित 5 गिरफ्तार
- 3. Raipur City News : विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हत्या का शक, पति के बयान से उलझा मामला
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीसरे राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारंभ, जल के अपव्यय रोकने और एक-एक बूंद संग्रहण के लिए दिलाई शपथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

