Create your Account
नवरात्रि में हॉस्पिटल की अनूठी पहल: 9 दिनों तक जन्म लेने वाली बेटियों के पेरेंट्स से नही ली जाएगी फीस
भोपाल/बुरहानपुर। शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है। मध्य प्रदेश समेत पूरे देश के मंदिरों में मां दुर्गा के स्वागत में पूजा-अर्चना किए जा रहे हैं। नवरात्रि के पर्व के अंतिम दिन यानी नवमी को लोग कन्याओं को भोजन करवाते हैं और उन्हें गिफ्ट प्रदान करते हैं, लेकिन बुरहानपुर जिले के एक निजी अस्पताल ने नवरात्रि पर जन्म लेने वाले कन्याओं की फीस नहीं लेने की अनूठी घोषणा की है।
प्रेशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल संचालक ने शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों तक अस्पताल में जन्म लेने वाली प्रत्येक बेटी का डिलीवरी खर्च खुद उठाने की घोषणा की है। दिलचस्प यह है कि यह अनूठी योजना अस्पताल पिछले 3 वर्षों से चला रही है और अब तक 14 परिवार इसका लाभ उठा चुके हैं।
चैत्र व शारदीय नवरात्रि में बेटियों का डिलीवरी खुद खर्च उठाता है अस्पताल-
अस्पताल संचालक ऋषि बंड ने बताया कि, हमारा मुख्य उद्देश्य 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और बेटियों को सम्मान है', इसलिए हमने चैत्र और शारदीय नवरात्रि में जन्म लेने वाली बेटियों के मां-बाप से डिलीवरी खर्च खुद उठान की योजना चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से नवरात्रि के समय उक्त योजना चला रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मुफ्त डिलीवरी योजना के पिछले तीन वर्षों के अंतराल में अभी तक अस्पताल में मुफ्त डिलीवरी की योजना का लाभ 14 परिवार ले चुके हैं। अस्पताल संचालक के मुताबिक इस बार भी नवरात्रि में अगर कोई भी कन्या अस्पताल में जन्म लेती है तो उसका कोई खर्च नहीं लिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : नवा रायपुर तहसील के लिए अधिसूचना जारी, 39 गांवों के लोगों को अब नहीं आना होगा शहर
- 2. CG News : ओवरब्रिज बना पार्टी स्पॉट, शराब के नशे में केक काटते युवती समेत चार गिरफ्तार, कार जब्त
- 3. Rashmika - Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: शादी के बाद तिरुपति पहुंचे रश्मिका-विजय, भगवान बालाजी का लिया आशीर्वाद
- 4. Iran Israel Conflict : गैस की किल्लत ने बिगाड़ा जायका, होटल कारोबार पर संकट के बादल, 20% रेस्टोरेंट हुए बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

