Create your Account
दिल दहला देने वाली घटना, 6 टुकड़ों में मिली ब्यूटी पार्लर संचालिका की लाश, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 31 Oct, 2024
पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Crime News : जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 50 वर्षीय अनीता चौधरी, जो पेशे से एक ब्यूटी पार्लर चलाती थीं, उनकी लाश पुलिस को 6 टुकड़ों में मिली है। शव के टुकड़े प्लास्टिक की थैलियों में एक गहरे गड्ढे में दफन पाए गए हैं, जो संदिग्ध गुल मोहम्मद के घर के पास खुदवाए गए थे।
Crime News : बता दें कि अनीता चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पति मनमोहन चौधरी ने 27 अक्टूबर को सरदारपुरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में अनीता के फोन से गुल मोहम्मद नामक शख्स के साथ संपर्क की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने गंगाना गांव स्थित गुल मोहम्मद के घर पर छानबीन की। पूछताछ में पहले तो गुल मोहम्मद की पत्नी ने जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने खुलासा किया कि उसके पति ने अनीता की हत्या कर दी और शव को घर के पास दफना दिया।
Crime News : एडीसीपी निशांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जेसीबी की सहायता से 12 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई की, जिसमें प्लास्टिक की थैलियों में शव के टुकड़े बरामद किए गए। जांच में पाया गया कि शव को 6 हिस्सों में काटा गया था। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
Crime News : हत्या की साजिश और आरोपी की तलाश-
अनीता चौधरी का ब्यूटी पार्लर सरदारपुरा बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में था, जहां पर गुल मोहम्मद की दुकान भी थी, इसी कारण दोनों के बीच जान-पहचान हो गई थी। 28 अक्टूबर को अनीता आखिरी बार अपने ब्यूटी पार्लर से निकली थीं। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें ऑटो में जाते देखा गया और ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि उसने उन्हें गंगाना गांव छोड़ा था।
Crime News : पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और जोधपुर के विभिन्न इलाकों में गुल मोहम्मद की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी, क्योंकि आरोपी ने पहले ही गड्ढा खोद रखा था। अनीता के बेटे का आरोप है कि उनकी मां को धोखे में फंसाकर उनकी हत्या की गई।
Crime News : पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस दिल दहला देने वाले मामले ने न सिर्फ जोधपुर बल्कि पूरे राज्य में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. India LPG Crisis इधर पीएम की हाईलेवल मीटिंग... उधर अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप
- 2. T20 World Cup 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे पॉप स्टार रिकी मार्टिन, ICC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- 3. Crime News : बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
- 4. Raipur City News : डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में 11 साल के बच्चे के दिल से निकला दुर्लभ कैंसर, बना रिकॉर्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

