Create your Account
मुरैना में हर्ष फायरिंग की दिल दहला देने वाली घटना, 4 वर्षीय मासूम को लगी गोली, मौत
मुरैना: जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 4 वर्षीय मासूम गप्पू शाक्य की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना जौरा थाना क्षेत्र के शिवहरे धर्मशाला के बाहर हुई। मासूम गप्पू शाक्य मुरैना जिले के बागचीनी गांव से अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आया था। वह शिवहरे धर्मशाला के बाहर खेलने आया था, तभी धर्मशाला के सामने के घर से चली गोली उसके सीने में लगी और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल और अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शिवहरे धर्मशाला के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी का सुराग मिला। पुलिस बल ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी सहित परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. India Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक कल, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, 23 विपक्षी दल तय करेंगे रणनीति
- 2. Instagram का नया धमाकेदार फीचर, अब कमेंट में शेयर कर सकेंगे गैलरी की फोटो, मीम्स और स्क्रीनशॉट
- 3. MP Accident : तीन दोपहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, 6 घायल
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान, अब जबलपुर एयरपोर्ट का नाम होगा वीरांगना रानी दुर्गावती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

