Create your Account
Gwalior Road Accident: सुबह-सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी फॉर्च्यूनर कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
- Pradeep Sharma
- 16 Nov, 2025
ग्वालियर। Gwalior Road Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर ट्रॉली के नीचे दब गई
ग्वालियर। Gwalior Road Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर ट्रॉली के नीचे दब गई और उसकी छत पूरी तरह उड़ गई। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मालवा कॉलेज के ठीक सामने हुआ।
Gwalior Road Accident: जानकारी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर, MP 07 CG 9006, झांसी की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार मालवा कॉलेज के सामने से गुज़री, मोड़ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली। ट्रॉली मौरंग से भरी हुई थी। फॉर्च्यूनर चला रहे युवक को उसे नियंत्रित करने का मौका ही नहीं मिला, क्योंकि फॉर्च्यूनर भी तेज रफ्तार से चल रही थी। इस दौरान फॉर्च्यूनर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। कार का आधा हिस्सा ट्रॉली के नीचे आ गया। फॉर्च्यूनर में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Gwalior Road Accident: दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। ग्रामीणों की मदद से कार को कटर से काटना शुरू कर दिया गया है ताकि बीच में फंसे शवों को बाहर निकाला जा सके। फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की सही पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि, सभी मृतक ग्वालियर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 2. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
- 3. Saturday Horoscope: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 4. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

