Create your Account
गूगल मैप की गलती बनी मौत की वजह, अधूरे पुल से गिरकर तीन की दर्दनाक मौत...
UP Accident : बरेली। बरेली में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब एक टैक्सी परमिट की कार गूगल मैप के सहारे रास्ता तय कर रही थी और अधूरे पुल पर चढ़ने के बाद नीचे गिर गई। यह हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर हुआ।
UP Accident : बता दें कि मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रूखाबाद के विवेक कुमार और अमित नामक तीन युवक कार में सवार होकर दातागंज की ओर से रामगंगा नदी के पुल को पार कर रहे थे। रास्ते का सही दिशा निर्देश पाने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन अधूरे पड़े पुल की जानकारी न होने के कारण कार सीधे पुल से नीचे गिर गई।
UP Accident : हादसा देर रात हुआ और इसका पता सुबह ग्रामीणों को चला। जब ग्रामीणों ने रामगंगा नदी के किनारे जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त कार पड़ी हुई थी। कार के अंदर तीनों व्यक्तियों के शव मौजूद थे। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था, जो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी।
UP Accident : पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर शिनाख्त की। मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रूखाबाद के विवेक कुमार और अमित के रूप में हुई। तीनों किसी काम से बदायूं जा रहे थे, लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से महिला गिरफ्तार
- 2. Hardik Pandya bought a Ferrari 12Cilindri: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी फेरारी 12सिलिंड्री, गर्लफ्रेंड माहिका संग राइड पर निकले, जानिए इसकी कीमत
- 3. CG Crime : अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग समेत 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- 4. CG News : घटारानी धाम में लगी भीषण आग, 8-9 दुकानें जलकर राख, नवरात्रि से पहले हुआ लाखों का नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

