Create your Account
गंदगी के बीच पक रहा था भोजन: खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने प्रेम भोजनालय का लाइसेंस किया सस्पेंड
भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा होटल और रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर के छोला रोड स्थित प्रेम भोजनालय पर विभाग ने छापा मारा। इस दौरान किचन में भारी गंदगी के बीच खाना पकाया जा रहा था। स्टोर में कॉकरोच घूमते मिले। इस पर होटल का फूड लायसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान वह कारोबार नहीं कर सकेगा।


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि टीम ने शाम को इस भोजनालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान भंडार कक्ष में कॉकरोच घूमते मिले। किचन में भी भारी गंदगी मिली। उन्होंने बताया कि यह फूड लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन है। इसके चलते इसका फूड लायसेंस निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के 10 दिन पहले से मिठाई दुकानों की जांच की जाएगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले मिलावटी मावे और पनीर पर भी नजर रखी जाएगी। गौरतलब है कि भोपाल में मावे और पनीर की खेप ग्वालियर, मुरैना से आती है।
Related Posts
More News:
- 1. Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी में फंसे इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर ब्रिटेन सरकार से की मदद की अपील
- 2. Iran-Israel War: ईरानी अटैक से दहला दुबई, फाइनेंशियल हब के केंद्रीय इलाके में उठा धुएं का गुबार, देखें VIDEO
- 3. Bihar News: नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, पटना में सियासी हलचल तेज
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

