Create your Account
Crime News : पत्नी और चार बच्चों पर किया कुल्हाड़ी से हमला, तीन की मौत, पति गिरफ्तार...
Crime News : पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के फुलझड़ी खड़िया साई गांव में बीती रात एक युवक ने घर में सो रहे अपनी पत्नी व चार बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हादसे में आरोपी की पत्नी व दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में मुसाबनी थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Crime News : बता दें कि आरोपी कुंवर टुडू 40 वर्ष ग्राम फुलझड़ी खड़िया सांई में अपनी पत्नी माईनो टुडू, 12 वर्षीय पुत्र सागेन टुडू, 14 वर्षीय पुत्र सागुन टुडू, 8 वर्षीय पुत्री मालती टुडू और 4 वर्षीय पुऋ मंगल टुडू के साथ रहता था। बताया जाता है कि बीती रात करीब 2 बजे आरोपी ने अपनी पत्नी व बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी पत्नी व दो बच्चों की मौत हो गई।
Crime News : वहीं गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय पुत्री मालती टुडू और 4 वर्षीय पुत्र मंगल टुडू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी कुंवर टुडू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान कुंवर टुडू ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : DGGI की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों के GST घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक साल से था फरार
- 2. CG accident: ट्रक और क्लिंकर में आमने सामने की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, एक गंभीर
- 3. US Embassy in Karachi: ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद कराची में US दूतावास में घुसे पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी, अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 10 की मौत,कई घायल
- 4. Retail Inflation February 2026: फरवरी में बढ़ गई मंहगाई, रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% हुई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

