Create your Account
तेज रफ्तार कार और पिकअप में हुई भिड़ंत, 2 की मौत, 3 बच्चे घायल
- Rohit banchhor
- 07 Nov, 2024
कोतवाल संतोष कुमार मिश्र और सीओ आरके सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Accident News : गोंडा। उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में बीती रात मनकापुर-उतरौला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। यह घटना मरौचा गांव के पास हुई।
Accident News : बता दें कि इस हादसे में कार सवार अश्वनी मिश्र 38 वर्ष और कार चालक रमा कांत उर्फ जयसन वर्मा 52 वर्ष की गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में मृत्यु हो गई। दोनों जनपद बलरामपुर के ग्वालियर ग्रंट दतौली गांव के निवासी थे और गोंडा के काजीदेवर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे में अश्वनी मिश्र की बेटी प्रज्ञा 16 वर्ष, प्रतिज्ञा 14 वर्ष और बेटा प्रियांशु 12 वर्ष घायल हो गए। तीनों बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
Accident News : हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद दतौली पुलिस चौकी और कोतवाली मनकापुर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र और सीओ आरके सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Related Posts
More News:
- 1. Rain Orange Alert in CG: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी
- 2. CG News : फर्जी हॉलमार्क ब्रेसलेट से ज्वेलर्स को 1.86 लाख का चूना, नकली सोना गैंग फिर एक्टिव
- 3. MP News : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी, 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार
- 4. Share Market: शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 75,000 के पार; जानिए निफ़्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

