Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : भिलाई स्टील प्लांट में गैस पाइपलाइन में आग, 2018 की भयावह घटना की याद, एक मजदूर घायल
- Rohit banchhor
- 27 Jun, 2025
इस घटना में एक मजदूर के सिर के बाल जल गए, जिसका इलाज बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है।
CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार दोपहर एक बार फिर हृदयविदारक हादसा होते-होते टल गया। आरएमपी-3 के लाइम किलन-2 यूनिट में वेल्डिंग के दौरान गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में एक मजदूर के सिर के बाल जल गए, जिसका इलाज बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि दोपहर के समय यूनिट में वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी चिंगारी गैस पाइपलाइन के पास पहुंच गई, जिससे आग भड़क उठी। घटनास्थल पर ऊपरी हिस्से में तीन मजदूर और नीचे 12-15 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की लपटों से दहशत फैल गई, लेकिन ऊपरी मजदूरों के पास सेफ्टी बेल्ट होने के बावजूद तत्काल उतरने में दिक्कत हुई। नीचे मौजूद कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा। फायर ब्रिगेड की तेजी से हस्तक्षेप ने स्थिति को नियंत्रित किया और बड़े नुकसान से बचाया।
घटना की सूचना मिलते ही बीएसपी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वेल्डिंग के दौरान हुई लापरवाही आग की वजह बन सकती है। प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
2018 की त्रासदी की याद- यह घटना 2018 के उस भयावह हादसे की याद दिलाती है, जब अक्टूबर में गैस पाइपलाइन में आग लगने से 14 लोगों, जिसमें दमकलकर्मी भी शामिल थे, की मौत हो गई थी। उस समय की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन सीईओ एम. रवि, एनर्जी मैनेजमेंट विभाग के डीजीएम नवीन कुमार और सेफ्टी विभाग के जीएम टी. पंड्या राजा को निलंबित किया गया था। वह मामला आज भी न्यायालय में लंबित है।
Related Posts
More News:
- 1. TMC Congress Merger: 'बेबुनियाद अफवाहें...', कांग्रेस ने TMC के विलय की अटकलों को किया खारिज
- 2. Saturday Horoscope: नौकरी, कारोबार और धन के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 3. Stock Market June 9: शेयर बाजार मजबूत रिकवरी, Sensex 394 अंक उछला, Nifty 23242 पर बंद
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, अगले 5 दिनों में बदल सकता है मौसम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

