Create your Account
CG News: रायपुर में होने वाले भारत–न्यूजीलैंड टी-20 क्रिकेट मैच में सुरक्षा तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली क्रिकेट संघ की बैठक, एसओपी के सख्ती से पालन करने के निर्देश
- Rohit banchhor
- 19 Jan, 2026
बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले भारत–न्यूजीलैंड टी-20 क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी एसओपी का सख्ती से पालन किया जाए। आपात स्थिति या किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूर्व से कार्ययोजना तैयार रखी जाए। उन्होंने आम जनता को सुरक्षा और बचाव संबंधी उपायों की जानकारी देने के लिए आयोजकों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, विशेषकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील और अन्य माध्यमों के जरिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
बैठक में आगजनी से बचाव के लिए आवश्यक उपकरणों की अनिवार्य व्यवस्था करने, जिला सेनानी से समन्वय कर सभी उपकरणों का पूर्व परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वारों पर आयोजन समिति के वालंटियर तैनात रहें, ताकि दर्शकों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही मेडिकल सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम व उसके परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, एएसपी विवेक शुक्ला, एएसपी यातायात प्रशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य मुकुल तिवारी, सीईओ हरी गोंडापल्ली सहित अन्य अधिकारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : बधुआ डैम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, करंट से मौत के बाद दोस्तों ने शव पत्थर से बांधकर डैम में फेंका
- 2. Nora Fatehi Birthday: हिंदी न आने पर झेला ताना, बिग बॉस शो ने बदली नोरा फतेही की किस्मत, ‘दिलबर’ गाना ने बनाया स्टार
- 3. CG News: रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप रायपुर PHQ में OSD बनाए गए, देखें आदेश
- 4. Budget 2026: बजट के बाद अब आम आदमी को RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का इंतजार, 6 फरवरी को EMI पर आ सकता है बड़ा फैसला, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

