Create your Account
CG DMF scam: ACB-EOW की छापेमारी में कारोबारी और सप्लायर फर्म के संचालक के घर से लाखों के कैश और दस्तावेज बरामद
- Pradeep Sharma
- 18 May, 2025
CG DMF scam: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाला मामले में अंबिकापुर में ACB-EOW की टीम की छापेमारी में शहर के कपड़ा कारोबारी और सप्लायर फर्म धजाराम-विनोद कुमार पर छापेमारी के दौरान एसीबी-ईओडब्लू की टीम
CG DMF scam: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाला मामले में अंबिकापुर में ACB-EOW की टीम की छापेमारी में शहर के कपड़ा कारोबारी और सप्लायर फर्म धजाराम-विनोद कुमार पर छापेमारी के दौरान एसीबी-ईओडब्लू की टीम ने 19 लाख रुपए नकद और ठेके के दस्तावेज जब्त किए हैं।
CG DMF scam: ACB के SDP प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि, कारोबारी फर्म के संचालकों के घर से 19 लाख 1 हजार रुपए नकद और ठेके के दस्तावेज बड़ी संख्या में जब्त किए गए हैं। घर में मुकेश अग्रवाल और उनके पिता थे। अशोक अग्रवाल किसी काम से बस्तर गए थे। टीम ने जांच के बाद नकदी और दस्तावेजों को जब्त किया है।
CG DMF scam: बता दें कि फर्म के संचालक का नाम DMF घोटाले में आया था और FIR दर्ज है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर की थी सप्लाई दरअसल, फर्म के द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में सप्लाई की गई थी। इनमें महिला और बाल विकास और आदिम जाति कल्याण विभाग भी शामिल हैं। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market June 23: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
- 2. Sex racket busted in Raigarh: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में
- 3. CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई: थानखमरिया थाना में प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- 4. Horoscope: भगवान गणेश सवारेंगे इन जातकों की किस्मत, जानें मेष से लेकर मीन तक का हल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

