Create your Account
CG Crime : शादी में गया वकील का परिवार, सूने घर से 5 लाख समेत जेवर-नगदी पार
CG Crime : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां शादी में शामिल होने गए वकील के परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरी का है।
जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय वकील नेमेश्वर प्रसाद सिन्हा अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे से घुसा और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी को खंगाल दिया और सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी समेत करीब 5 लाख रुपये का सामान पार कर दिया।
सुबह जब परिवार लौटा तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दरवाजा टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुंडरदेही पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 2. MP News : उफनते पुल को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बही बोलेरो, शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत
- 3. Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी
- 4. CG News: ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने, निगम मंडलों में नियुक्ति आदेश जारी, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

