Create your Account
ट्रैफिक जाम से परेशान भोपाल, घंटो तक सड़को पर रेंगते है वाहन
भोपाल। राजधानी भोपाल ट्रैफिक जाम से परेशान है। नए और पुराने शहर के अधिकतम व्यस्ततम मार्गों पर आए दिन जाम से हजारों लोग दो-चार होते हुए नजर आते हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी ट्रैफिक पुलिस इसका उचित समाधान नहीं निकल पाई है। शहर के भारत टॉकीज,हमीदिया रोड,सब्जी मंडी, जेके रोड़, चेतक ब्रिज के साथ कोलार रोड पर अक्सर जाम के हालात बनते हैं,तो वही पीक आवर में यह समस्या और बड़ जाती है।
ताजा मामले की बात करें तो शाम के समय भारत टाकीज मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिससे सैंकड़ों की संख्या में आफिस से घर लिए निकले वाहन पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण करीब एक घंटे तक इस लंबे जाम में फंसकर रह गए। यह जाम का कारण ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को बताया गया है। दूसरी और अक्सर बोर्ड आफिस से लेकर चेतकब्रिज गौतम नगर तक जाम लगता गई, इस जाम के कारण आसपास रचना नगर गोविंदपुरा की तरफ जाने वाहन चालक भी फंसकर परेशान होते हैं। लोगों को इस जाम से निजात पाने में घंटो का समय लग जाता है।
हालांकि इस दौरान ट्रेफिक पुलिस जाम से छुटकारा पाने के लिए लगातार कोशिश करती रहती है, धीरे - धीरे जाम से लोगों को निजाम मिलती हैं। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी संजय सिंह की मानों तो शहर भर में मेट्रो और सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, उस वजह से कुछ सड़कों को डायवर्ट किया गया है। जिससे जाम के हालात बनते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को सुगम ट्रैफिक देने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्य कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : CM साय ने ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत की, कहा– गोधन संरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- 2. UP News : कानपुर में BJP-RSS की अहम समन्वय बैठक, सीएम योगी की मौजूदगी में कई मुद्दों पर हुआ मंथन
- 3. Ranveer Allahbadia-Kunal Kamra: रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर भड़के कुणाल कामरा, कमेंट में लिखा- ‘अच्छा इंसान बनने का दिखावा बंद करो’
- 4. CG Crime : खेत में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

