Create your Account
युवक की गला रेत कर हत्या, कुएं में फेंका लाश, गांव में सनसनी
सरगुजा: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई और उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान ग्राम परसा निवासी मुन्नाराम चेरवा के रूप में हुई है। यह घटना पिछले चार दिनों से लापता युवक के मामले से जुड़ी है, जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, मुन्नाराम चेरवा पिछले चार दिनों से लापता था। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को ग्राम पंचायत में चुनाव के दौरान वह घर से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह जब गांव के एक कुएं में उसका शव मिला, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। उसकी गला रेत कर हत्या की गई और फिर शव को ठिकाने लगाने के इरादे से कुएं में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है, लेकिन हत्यारों और हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। ग्राम परसा में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Rupee Vs Dollar: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से बाजार में तेजी, रुपया 119 पैसे मजबूत, 4 साल में सबसे बड़ा उछाल
- 2. CG News : CGMSC बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, दवाइयों की कमी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
- 3. Whatsapp को सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा, बोले - 'संविधान नहीं मान सकते, तो.... जानें क्या है पूरा माजरा
- 4. CG News: पूर्व सेवा अवधि की गणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

