Breaking News
Create your Account
Varanasi Court: वाराणसी कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां और डॉग स्क्वायड मौके पर
Varanasi Court: वाराणसी: वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शुक्रवार को बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिला जज संजीव शुक्ला की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर गुरुवार रात करीब 1:10 बजे धमकी भरा मेल आया, जिसमें कचहरी को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इस सूचना के बाद परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई।
Varanasi Court: जिला जज ने तुरंत दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्षों को सूचित किया। सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि धमकी में आतंकवादी संगठनों का जिक्र था और कचहरी खाली करने का अनुरोध किया गया था। सभी मामलों की तारीखें आगे बढ़ाई गईं।
Varanasi Court: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में भारी फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया। अधिवक्ताओं ने भी अपने चैंबरों और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। साइबर सेल ई-मेल की जांच में जुटी है, जो तमिलनाडु के सुनिया डासन नामक व्यक्ति से संबंधित बताया जा रहा है। कुछ रिपोर्टों में 18 बम धमाकों की बात कही गई, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महाशिवरात्रि पर राजिम में ‘शाही आस्था’, नागा साधुओं की भव्य शोभायात्रा, शस्त्र पूजन और शाही स्नान
- 2. CG Crime : नौकरानी निकली गहनों की चोर, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया 20 लाख की चोरी का मामला
- 3. Salim Khan: सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; सलमान पहुंचे, फैंस चिंतित
- 4. Budget 2026: वाराणसी को बड़ी सौगात, 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, शिप रिपेयर स्टेशन भी खुलेगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

