Create your Account
UP News : झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, 19 पर FIR दर्ज, 4 दलाल गिरफ्तार, मास्टरमाइंड समेत 3 फरार
UP News : लखनऊ। अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस अभियान के तहत 19 FIR दर्ज की गई हैं और चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड नितिन, एक वार्ड बॉय सहित तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने इनकी तलाश तेज कर दी है।
UP News : जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार दलाल अवैध अस्पतालों से नोडल अधिकारियों के नाम पर 1 से 5 लाख रुपये तक की उगाही करते थे। ये दलाल नकली मेडिकल सेंटरों को संरक्षण देने और उनके खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए रिश्वतखोरी का जाल बिछाए हुए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
UP News : गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, और उनकी संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ और सख्त होगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : 2 रोडवेज बसों और ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत, 30 से अधिक घायल
- 2. CG Breaking : पेपर लीक पर बड़ा फैसला, 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को होगा दोबारा एग्जाम
- 3. Raipur City News : राजधानी में गैस सिलेंडर का काला खेल बेनकाब, 16 सिलेंडर के साथ कारोबारी गिरफ्तार
- 4. LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

