Create your Account
UP News : यूपी में घर, प्लॉट और फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत, नई आवासीय योजनाएं होंगी सस्ती
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घर, प्लॉट और फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने नई आवासीय योजनाओं की लागत कम करने के उद्देश्य से विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद द्वारा वसूले जाने वाले ओवरहेड चार्ज और कंटीन्जेंसीज में भारी कटौती कर दी है। इस फैसले से आने वाले समय में नई कॉलोनियों और योजनाओं में बनने वाले मकान, प्लॉट और फ्लैट पहले की तुलना में काफी सस्ते हो जाएंगे।
UP News : अब तक किसी भी आवासीय परियोजना के विकास में प्राधिकरण और आवास विकास परिषद 15 प्रतिशत कंटीन्जेंसीज और 15 प्रतिशत ओवरहेड चार्ज के रूप में कुल 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जोड़ते थे, जिससे संपत्तियों की कीमतें बढ़ जाती थीं। योगी सरकार ने इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कुल अतिरिक्त शुल्क को अधिकतम 16 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है। यानी अब बड़े प्लॉट, मकान और फ्लैट पर पहले के मुकाबले लगभग आधा चार्ज ही लिया जाएगा, जिससे सीधे तौर पर खरीदारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
UP News : सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लोगों को भी विशेष राहत दी है। पहले इन श्रेणियों के मकानों पर 27 प्रतिशत तक कंटीन्जेंसीज और ओवरहेड चार्ज वसूले जाते थे, लेकिन अब इसे घटाकर ईडब्ल्यूएस के लिए 14 प्रतिशत और एलआईजी के लिए 15 प्रतिशत कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से आम लोगों के लिए सस्ता और सुलभ आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : SECL खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में गिरा ग्रामीण, मौके पर मौत
- 2. CG News: बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन को हरी झंडी, सीआरएस ने दो दिन के निरीक्षण के बाद दी ट्रेन संचालन की मंजूरी
- 3. MP: इंदौर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, बोले- संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कर रही है कार्य
- 4. Gadchiroli Naxal Encounter: गड़चिरोली में माओवादियों से मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, ऑपरेशन जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

